Site icon

संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे मदकूद्वीप, जोरदार स्वागत

19_11_2021-mohan_bhagwat

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत 11:45 बजे हरिहर आश्रम मदकूद्वीप पहुंचे। आश्रम पहुंचकर सर्वप्रथम गणेश जी की प्रतिमा का पूजन किया। पूजन के उपरांत शमी के पौधे रोप। मांडूक्य ऋषि की भव्य प्रतिमा का दर्शन एवं उनकी प्राचीन कथाओं की हरिहर आश्रम के संत रामस्वरूप जी ने जानकारी दी। संघ प्रमुख हरिहर आश्रम कुटिया में अखंड रामायण का दर्शन किया।इसके पश्चात वहां पहुंचे समस्त लोगों से मुलाकात कर चर्चा की। इस अवसर पर विशेष रूप से श शांताराम शराफ , दीपक विष्पूते जी, श प्रेम सुधार, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद अरुण साव, विधायक शिवरतन शर्मा, दयालदास बघेल, विधायक रजनीश सिंह, कृष्णमूर्ति बांधी सहित रायपुर मुंगेली बिलासपुर जिले के भाजपा पदाधिकारी संघ परिवार के पदाधिकारी सहित संघ के स्वयंसेवको की मौजूदगी रही।

बता दें कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक डा मोहन भागवत शुक्रवार को एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे हैं। संघ प्रमुख के कार्यक्रम में बिलासपुर, मुंगेली,बलौदाबाजार भाटापारा और बेमेतरा जिले के संघ और अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारी मौजूद है। संघ प्रमुख यहां भागवत विभिन्न समाज प्रमुखों के साथ दोपहर का भोजन करेंगे और उनसे चर्चा भी करेंगे।

इस दौरान रायपुर और बिलासपुर शाखा द्वारा घोष का प्रदर्शन भी किया जाएगा। बीते एक महीने से दोनों जगहों पर घोषदल द्वारा अभ्यास किया जा रहा है। घोषदल के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में रहेंगे।दोनों दलों में 45-45 स्वयंसेवक घोष का प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद संघ प्रमुख ग्रामीणों को संबोधित करेंगे। मदकूद्वीप के अलावा 142 गाँव के ग्रामीण उपस्थित हैं।

Exit mobile version