Site icon

20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज के फैसले से मिलेगी बड़ी राहत – प्रखर

46

वैश्‍विक महामारी के बीच संवेदनशील केंद्र सरकार ने की सभी वर्गों की चिंता


राजनांदगांव। 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज भारत को तरक्‍की के नए आयाम तक ले जाएगा। भारतीय जनता युवा मोर्चा उपाध्‍यक्ष प्रखर श्रीवास्‍तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशानुरुप आज वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो रियायतें और उद्योगों की मदद को लेकर घोषणाएं की है उससे मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं को गति मिलेगी जो विश्‍व में भारत को बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था के रुप में स्‍थापित करने बड़ी भूमिका अदा करेगी। प्रखर ने कहा कि सरकार ने लोगों को बड़ी राहत देते हुए आयकर रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख भी 31 जुलाई से बढ़ाकर 30 नवंबर किए जाने की घोषणा की है। इस विपरित स्थिति में केंद्र सरकार के त्‍वरित निर्णय लोगों को बड़ी राहत देने वाले हैं
उपाध्‍यक्ष प्रखर ने कहा कि सरकार ने एमएसएमई के लिए तीन लाख करोड़ रु के कर्ज की घोषणा की है। यह कर्ज कोलैटरल फ्री होगा यानी इसके लिए किसी गारंटी या कुछ गिरवी रखने की जरूरत नहीं होगी। सरकार ने जिस नए कर्ज का ऐलान किया है उसकी समयसीमा चार साल की होगी। पहले एक साल में मूलधन चुकाने की बाध्यता भी नहीं होगी। प्रखर ने आगे कहा कि तय तौर पर इस योजना का लाभ छोटे उद्योगों को मिलेगा और वे विकसित होंगे। उन्‍होंने कहा कि मुश्किलों से जूझ रही एमएसएमई इकाइयों के लिए 20 हजार करोड़ रु का फंड बनाया गया है। प्रखर ने बताया कि सरकार ने उन कांट्रेक्टरों यानी ठेकेदारों को भी छह महीने की राहत दी है। वहीं 14 मई 2020 से 31 मार्च 2021 तक टीडीएस दरों और टीसीएस दरों को मौजूदा दर से 25 फीसदी तक घटा दिया गया है। इससे आम जनता को 50 हजार करोड़ रु तक का फायदा मिलेगा। प्रखर ने जिले के प्रदेश की जनता से आह्वान किया है कि इस वैश्विक महामारी कोविड 19 कोरोना में केंद्र व राज्‍य सरकार द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करें। बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकले, अन्‍यथा घर पर ही रहें। इस महामारी से खुद की जागरूकता से ही लडा जा सकता है। 

Exit mobile version