Site icon

गंगा के जयकारों से गूंजा शिवनाथ नदी का किनारा

गंगा के जयकारों से गूंजा शिवनाथ नदी का किनारा

शिवनाथ नदी का मोहारा तट शुक्रवार की शाम मां गंगा व भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा।

गोबर से निर्मित दीपों की जगमग रोशनी के बीच शिव मंदिर के पास वाले घाट पर देव दीपावली मनाई गई। धार्मिक व सामाजिक संस्था-संगठनों के अलावा मेला का आनंद लेने पहुंचे लोगों ने मिलकर मां गंगा व भोलेबाबा की आरती की। नईदुनिया (जागरण समूह) की पहल पर संस्कारधानी में पहली बार हुए इस आयोजन ने उत्सवों की कड़ी में एक ओैर उत्सव को जोड़कर नई परंपरा की नींव रखी। दीपोत्सव के रूप में मनाए गए इस पर्व के उपलक्ष्‌य में भक्तों ने दीपदान भी किया।शहर में पहली बार देव दीपावली का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। नईदुनिया की इस अनूठी पहल से विभिन्ना सामाजिक एवं धार्मिक संस्था-संगठनों के साथ ही सामान्य जनमानस का भी पूरे उत्साह के साथ सहभागिता रही।

उत्सव की शुरुआत गोबर से निर्मित दीपों के प्रज्जवलन के साथ हुई। मां गंगा व भोले बाबा के जयकारों के बीच संगीत की धून पर उनकी आरती की गई। मेला का आनंद लेने पहुंचे लोग भी आरती में शामिल हुए। अंत में दीपदान भी किया गया।

संस्था-संगठनों ने दिखाया उत्साह : मोहारा में शिवनाथ नदी के तट पर पुन्नाी मेले का शुक्रवार को दूसरा दिन था। मेले का आनंद लेने पहुंच लोगों ने भी देव दीपावली उत्सव में शामिल होकर अपनी आस्था प्रकट की। पूरे आयोजन में शिवनाथ क्षेत्रीय तट विकास समिति की तरफ से अध्यक्ष डीसी जैन, सुनील साहू, जरंग दल से कोमल सिंह राजपूत, स्वदेशी जागरण मंच से अमलेंदु हाजरा, विश्व हिंदू परिषद से नंदूराम साहू-पूर्णिमा साहू, हिंदू युवा मंच से जिलाध्यक्ष किशोर माहेश्वरी, शहर अध्यक्ष सुरेश लोहमार, संतोष विश्वकर्मा, संजय धीवर, विशाल यादव, अश्विन यादव, अजय देवांगन, बसंत शर्मा व सूरज यादव के अलावा पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल रहे। नईदुनिया की ओर से जिला प्रभारी मिथलेश देवांगन, प्रकाश वर्मा व रोहित देवांगन सहभा्‌गी रहे।

Exit mobile version