Site icon

राजनांदगांव : विधायकों से लगाई गुहार, दोषी जिला शिक्षा अधिकारी पर हो कार्यवाही

logo kadwa


राजनांदगांव। शिक्षा विभाग द्वारा विगत दो वर्षो में (जनवरी 2020 और फरवरी 2021) कुल 2646 सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन पकाने के लिए एक करोड़ बत्तीस लाख तीस हजार रूपये की किचन डिवाईस की खरीदी की गई और दो वर्षो में खरीदी गई किचन डिवाईस की गुणवत्ता की जांच कराया गया और सत्यापन रिपोर्ट में यह पाया गया कि किचन डिवाईस गुणवत्ताहीन है और निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं है, जिससे संबंधित कंपनी को वापस किया जाना चाहिए, लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी हेतराम सोम ने उसी गुणवत्ताहीन किचन डिवाईस जो निर्धारित मानकों के अनुसार नही था उसे वितरण कर कंपनी को भुगतान भी कर दिया गया, जबकि घटिया क्वालिटी के बर्तन को वापस कर निर्धारित मानकों के अनुसार बर्तन मंगवाकर उसे वितरण किया जाना था।
विधानसभा मानसून सत्र जुलाई 2021 में जिला शिक्षा अधिकारी हेतराम सोम के द्वारा गलत जानकारी दिया गया कि किचन डिवाईस कम वजन के है और इस संबंध में कोई शिकायत हुई है ऐसी कोई जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध नही है।
छत्तीसगढ़  पैरेंट्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पॉल का कहना है कि घटिया क्वालिटी के किचन डिवाईस को वितरण कराना और संबंधित कंपनी को भुगतान करना और विधानसभा में मिथ्या जानकारी प्रस्तुत करना गंभीर प्रवृत्ति का अपराध है, लेकिन अनेकों शिकायतों के पश्चात भी दोषी जिला शिक्षा अधिकारी के विरूद्ध कोई कार्यवाही नहीं होने से जनता के मध्य सरकार की छवि धुमिल हो रही है, इसलिए राजनांदगांव जिले के विधायकों को पत्र लिखकर दोषी जिला शिक्षा अधिकारी पर कार्यवाही कराने की मांग किया गया है।

Exit mobile version