Site icon

कुम्हालोरी में पुरुष नसबंदी पखवाड़ा मनाया गया

05-1

राजनांदगांव। हेल्थ वैलनेस सेंटर बेलटिकरी के समीपस्थ ग्राम कुम्हालोरी में पुरुष नसबंदी  पखवाड़ा (21 नवम्बर से 4 दिसंबर तक) मनाया गया। इस कार्यक्रम के तहत मोर मितान मोर संगवारी में गांव में जागरूकता अभियान चलाने के लिए पुरुष नसबंदी कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया। पूर्व में पुरुष नसबंदी करा चुके राकेश साहू ,तामेश्वर निषाद, दिनेश गोसाई ने नसबंदी के महत्व को बताया एवं पुरुष नसबंदी कराने से उनको किसी भी प्रकार की शारीरिक, मानसिक व यौन क्रिया  संबंधी कोई भी समस्या नहीं आ रहा है। पुरुष नसबंदी करा चुके लोगों से प्रेरणा लेकर गांव के चार व्यक्ति मुकेश निषाद, खिलेश्वर निषाद, ओंमकार साहू ,छोटे लाल निषाद ने भी नसबंदी के लिए अपना पंजीयन कराया है। इस कार्यक्रम का सफल संचालन संजय सोनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन ग्राम के सरपंच भूषण निषाद ने किया और नसबंदी करा चुके हैं लोगों को प्रमाण पत्र देकर उनका  सम्मान किया गया ।इस कार्यक्रम में लक्ष्मी देशमुख ,सरिता निषाद, सरिता गोसाई ,सुमेश्वरी साहू ,पुष्पा साहू, अंगेश्वरी साहू, पत्रिका निषाद, सुरेखा गोसाई एवं ग्राम के वरिष्ठ नागरिक माखन निषाद, घसिया साहू व ग्रामवासी उपस्थित थे।

Exit mobile version