Site icon

ओमिक्रॉन के खतरे के बीच भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा टला, बीसीसीआई सचिव बोले- बाद में खेली जाएगी सीरीज

ओमिक्रॉन के खतरे के बीच भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा टला, बीसीसीआई सचिव बोले- बाद में खेली जाएगी सीरीज

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे को टाल दिया है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली तीन टेस्ट, तीन एकदिवसीय और चार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज बाद में खेली जाएगी। बोर्ड ने यह फैसला दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के फैलने के चलते लिया है। बीते कुछ दिनों में वहां पर ओमिक्रॉन के कई नए मामले पाए गए हैं। 

बीसीसीआई ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका को दी जानकारी

सचिव जय शाह ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कि बीसीसीआई ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका को अपने फैसले अवगत कर दिया है कि भारतीय टीम तीन टेस्ट, तीन वनडे और शेष टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज बाद में खेलेगी। 

17 दिसंबर से खेला जाना था पहला टेस्ट

भारत औऱ दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकबला 17 दिसंबर से जोहांसबर्ग में खेला जाना था। वहीं, दूसरा टेस्ट 26 दिसंबर और तीसर मुकाबला तीन जनवरी से प्रस्तावित था। जबकि, एकदिवसीय सीरीज के मैच 11, 14 और 16 जनवरी को खेले जाने थे। उसके बाद टी-20 सीरीज के तहत 19, 21, 23 और 26 जनवरी को मैच खेले जाते। 

Exit mobile version