Site icon

हड़गांव केचवई एनीकट रपटा निर्माण के लिए 2.38 करोड़ की स्वीकृति

logo Deep Jagriti

जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा बेमेतरा जिले के बेरला विकासखण्ड स्थित डोटू नाला पर हड़गांव-केचवई एनीकट कम रपटा निर्माण के लिए 2 करोड़ 38 लाख 44 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी-गोदावरी कछार रायपुर को प्रदान की गई है। इस एनीकट कम रपटा के निर्माण से भू-जल संवर्धन, पेयजल के साथ-साथ कृषकों को आवगमन एवं स्वयं के साधन से 60 हेक्टेयर रकबे में सिंचाई सुविधा मिलेगी।

Exit mobile version