Site icon

तमिलनाडु के कुन्नूर में सीडीएस बिपिन रावत को ले जा रहा सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्‍त

08_12_2021-army_chopper_22275828_134121366

तमिलनाडु में सैन्य हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर में सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। दुर्घटना के बाद रेस्‍क्‍यू आपरेशन शुरू कर दिया गया है। नजदीकी सेना के अस्‍पताल में सभी घायलों को भर्ती कराया गया है। इनकी हालत फिलहाल गंभीर बताई गई है।

समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से दजी गई जानकारी के मुताबिक, तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुए सेना के एमआई-सीरीज के हेलिकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत, उनके कर्मचारी और परिवार के कुछ सदस्य सवार थे। दुर्घटना के बाद आस-पास के इलाकों में खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

Exit mobile version