Site icon

राजनांदगांव : उप संचालक श्री एसके चन्द्राकर व्यय प्रेक्षक नियुक्त

logo Deep Jagriti

राजनांदगांव 10 दिसम्बर । छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर निगम राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक 17 के उप चुनाव एवं नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के आम चुनाव के लिए प्रत्याशियों के खर्चों पर नजर रखने उप संचालक श्री एसके चन्द्राकर को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया है। व्यय प्रेक्षक  श्री चन्द्राकर से विश्राम गृह खैरागढ़ में निर्वाचन व्यय संबंधी शंकाओं के समाधान के लिए प्रत्याशी एवं जनसामान्य संपर्क कर सकते हैं। श्री चन्द्राकर का मोबाईल नम्बर 99933-84205 पर सम्पर्क कर सकते हंै। व्यय प्रेक्षक श्री एसके चन्द्राकर ने सभी प्रत्याशियों से राज्य निर्वाचन आयोग के व्यय संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Exit mobile version