Site icon

लखोली प्रीमियर लीग का चौथा संस्करण हुआ आगाज

IMG-20211211-WA0012

लखोली प्रीमियर लीग का चौथा संसकरण का आगाज हुआ जिसमे लखोली क्षेत्र की समस्त खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया आगाज की दिन प्रथम मैच टीम गोरिला के विरुद्ध कोबरा ने खेला जिसमे गोरिला विजय रही और पहले गोरिला टीम के बल्लेबाज राजेंद्र साहू ने बहुत ही अच्छी बैटिंग करते हुए 48 रन का योगदान दिया और दूसरी पारी में कोबरा के बल्लेबाज जद्दो जहद करते दिखाई दिए हरीश सोरी ने अपने टीम के लिए 38 रन का योगदान दिया । गोरिला के बल्लेबाजों ने अच्छी बॉलिंग करते हुए टीम को विजय दिलाई।


आगाज के दिन का दूसरा मैच टीम टाइगर विरुद्ध टीम पैंथर के मध्य खेला गया जिसमें पहले बैटिंग करते हुए टाइगर के बल्लेबाजों ने बहुत ही अच्छी बैटिंग का जजबा दिखाया यश सोरी ने लंबे लंबे छक्के लगाए । दूसरे इनिंग में चेस करने उतरी टीम पैंथर ने 1 ओवर शेष रहते मैच को अपने नाम किया जिसमे विक्की घनमोड़े ने बहुत ही अच्छी पारी खेली और मैन ऑफ द मैच रहे।


लखोली में लगातार 4 सालो से यह प्रथा चलती आ रही है ये लखोली के समस्त खिलाड़ियों के लिए त्यौहार के समान रहता है ये लीग पूरे 1 महीने तक चलता हैं जिस्मे लखोली के 100 खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं।

Exit mobile version