Site icon

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दिव्यांग पर्वतारोही श्री चित्रसेन साहू को 12 लाख 60 हजार रूपए देने की घोषणा की

logo Deep Jagriti

सोशल मीडियाइस लेख को शेयर करें

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर में आयोजित रन फॉर सीजी प्राइड के मंच से दिव्यांग पर्वतारोही  श्री चित्रसेन साहू को 12 लाख 60 हजार रूपए प्रदान करने की घोषणा की है। श्री साहू को यह राशि छत्तीसगढ़ सरकार और सीएसआर मद से प्रदान की जाएगी। श्री साहू ने छत्तीसगढ़ में नई सरकार के आगामी 17 दिसम्बर को 3 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘रन फॉर सीजी प्राइड’ (दौड़ स्वाभिमान और गर्व की) में हिस्सा लिया था। श्री चित्रसेन साहू ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि अब माउंट अकोंकागुआ की कठिन चढ़ाई कर छत्तीसगढ़ महतारी का नाम फिर से गौरवान्वित करने का पूरा प्रयास करूंगा। 

Exit mobile version