Site icon

रायपुर : स्लोगन, फ़ोटोग्राफ़ी एवं रील प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टि अब 31 दिसंबर तक

logo Deep Jagriti

छत्तीसगढ़ सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर विविध प्रतियोगिता का आयोजन

रायपुर, 15 दिसम्बर 2021

छत्तीसगढ़ सरकार के तीन वर्ष 17 दिसम्बर को पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम व प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही है। इसी श्रृंखला में स्लोगन प्रतियोगिता, फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं रील प्रतियोगिता के लिए  प्रविष्टियां अब 31 दिसंबर तक ली जाएंगी। पूर्व में इस प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टि 15 दिसम्बर तक निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर 31 दिसम्बर किया गया है। 

   स्लोगन प्रतियोगिता के लिए अब तक 8 हजार 337, फोटोग्राफी के लिए 8 हजार 570 एवं रील प्रतियोगिता के लिए 6 हजार 289 लोगों ने अपना नामांकन करा लिया है। इच्छुक लोग अनूठे आयोजन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकते हैं। कार्यक्रम का सम्पूर्ण विवरण एवं पंजीयन की जानकारी https://www.cgmodel.in पर देखी जा सकती है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को उक्त वेबसाइट में जाकर अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, उम्र आदि दर्ज करना होगा। 

Exit mobile version