Site icon

छत्तीसगढ़ में आज थम जाएगा चुनावी शोर, 20 दिसंबर को निकायों में मतदान

18_12_2021-nagriya_nikaya

 छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों में आम चुनाव और 17 वार्डों में उप चुनाव में कुल 1,393 प्रत्याशी हैं। इनके भाग्य का फैसला करीब आठ लाख से अधिक वोटर करेंगे। मतदान 2 दिसंबर को मतगण्ाना 23 दिसंबर को होगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने बताया कि आम व उप चुनाव के तहत नगरीय निकायों के 385 वार्डाें में 1,035 मतदान केंद्रों में वोट डाले जाएंगे। न

गर पालिकाओं के आम निर्वाचन में तीन लाख 87 हजार 530 पुरुष, तीन लाख 90 हजार 843 महिला और 47 अन्य सहित कुल सात लाख 78 हजार 420 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इसी प्रकार उप निर्वाचन में 12 हजार 689 पुरुष, 13 हजार 75 महिला, तीन अन्य सहित 25 हजार 767 मतदाता निर्वाचन में हिस्सा लेंगे।

शराब की बिक्री पर रोक

मतदान के 48 घंटे पहले संबंधित क्षेत्रों में शराब की बिक्री पर रोक लगा दी जाएगी। इस दौरान मतदान क्षेत्र के भीतर किसी होटल, क्लब, रेस्टोरेंट, भोजनालय, दुकान सहित किसी भी सार्वजनिक स्थल या निजी स्थल में भी किसी भी प्रकार का मादक पदार्थ बेचने व परोसने पर प्रतिबंध रहेगा। श्रमिकों व कर्मचारियों के लिए मतदान दिवस पर अवकाश रहेगा। लेकिन ऐसे कारखाने जो सप्ताह में सातों दिन कार्य करते है वहां प्रथम पाली के श्रमिकों को मतदान के लिए दो-दो घंटे का अवकाश दिया जाएगा।

बिरगांव में भाजपा ने रोड शो कर दिखाई ताकत

बिरगांव नगर निगम चुनाव के अंतिम दौर में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने भव्य रोड शो निकाल कर अपनी ताकत दिखाई। रोड शो में सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। भाजपा के वरिष्ठ नेता रथ पर सवार होकर बिरगांव के प्रत्येक वार्ड में पहुंचे। स्थानीय प्रत्याशियों सहित आम जनता ने जगह-जगह भाजपा नेताओं का भव्य स्वागत किया। बाइक रैली की शुरुवात 13 नंबर वार्ड स्थित गायत्री मंदिर में पूजा के पश्चात हुई। वहां से रैली विभिन्ना वार्डो के मुख्य मार्गो से होते हुए बिरगांव, अछोली, रावांभाठा, उरला, उरकुरा और सरोरा से होकर निकली। इस दौरान जय श्रीराम के नारे से पूरा इलाका गूंज उठा।

उत्तर भारतीय समाज ने लिया संकल्प

मतदान से पूर्व मतदाताओं में अपनी पकड़ मजबूत करने में भाजपा कोई कसर नही छोड़ रही है।गुरुवार देर शाम को भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में उत्तर भारतीय समाज की बड़ी बैठक हुई।जिसमें लगभग 150 की संख्या उत्तर भारतीय समाज के वरिष्ठ नागरिक, नेतृत्वकर्ता उपस्थित थे।विधायक अजय चंद्राकर ने बैठक में कहा कि उत्तर भारतीय समाज उद्यमी समाज है।वे हमेशा से देश के विभिन्ना क्षेत्रों में अपने परिश्रम एवं उद्यमिता से उस स्थान के विकास एवं उत्थान में अपना सहयोग दिया है।आज हम सभी यहां संकल्प,एकजुटता के लिए एकत्र हुए है।बैठक में शिवजलम दुबे, ऋतु सिंह ने कहा कि उत्तर भारतीय समाज ने भाजपा के पक्ष में मतदान का संकल्प लिया है।उन्होंने पूरे समाज से ज्यादा से ज्यादा मतदान भाजपा के पक्ष में करवाने का वादा किया।

आठ जोन में विभाजित

भाजपा ने बिरगांव चुनाव के दृष्टिकोण से पूरे निगम क्षेत्र को आठ जोन में विभाजित किया है।आज सभी जोन प्रभारी ओंकार बैस,रमेश ठाकुर, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, सुभाष तिवारी, योगी अग्रवाल,जयंती पटेल,केदार गुप्ता,सूर्यकांत राठौड,श्याम सुंदर अग्रवाल सुबह से ही अपने अपने जोन के वार्डो में सक्रिय थे।

Exit mobile version