Site icon

सीईओ ने किया सचिव को निलंबित: महिला पटवारी को भेज रहा था अश्लील वीडियो..

saspend

एसडीएम की जांच रिपोर्ट के आधार पर हुई कार्यवाही

कोरिया 18 दिसम्बर 2021।कोरिया में पदस्थ एक महिला पटवारी को जिले के ही एक पंचायत सचिव द्वारा अश्लील वीडियो भेजने का मामला प्रकाश में आया है। महिला पटवारी की शिकायत के बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर सचिव को निलंबित कर दिया गया हैं। मामले में मिली जानकारी के अनुसार कोरिया जिले के सरभोका ग्राम पंचायत में सच्चिदानंद द्विवेदी पंचायत सचिव के पद पर पदस्थ हैं। जिले में ही पदस्थ महिला पटवारी ने सचिव पर अश्लील वीडियो भेजने का आरोप लगाया है। महिला पटवारी ने पहले पंचायत सचिव को एसी हरकत करने से खुद मना किया पर पंचायत सचिव सचिदानन्द द्विवेदी बाज नही आया औए उसकी हरकते जारी रहीं। जिसके बाद परेशान हो कर महिला पटवारी ने उच्चाधिकारियों को शिकायत की। महिला पटवारी की शिकायत को जांच में लेकर एसडीएम ने जांच प्रतिवेदन जिला पंचायत सीईओ को सौप दिया। जांच प्रतिवेदन के अवलोकन के पश्चात उक्त पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है।

Exit mobile version