Site icon

सरकार शराब की नदियां बहा रही- डॉ. रमन सिंह

images (2)

0 चुनाव में सत्ता का खुलेआम दुरूपयोग

0 पुलिस कार्यकर्ताओं के घर में घूंसकर बना रही दबाव

0 सरकार चुनाव में डरी हुई है सभी जगह से पराजय की खबर

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आज एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान राजनांदगांव पहुंचे. उन्होंने उदयाचल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया.   डॉ. रमन सिंह ने भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार चुनाव में सत्ता का खुलेआम दुरूपयोग कर रही है. खैरागढ़ ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में जहां- जहां चुनाव हो रहे है. वहां सरकार खुलेआम शराब की नदियां बहा रही है.  शराब घर पहुंचाकर दी जा रही है. उसके साथ ही साथ सत्ता का दुरूपयोग किया जा रहा है. पुलिस कार्यकर्ताओं के घरों में घूंस रही है और जबरदस्ती दबाव बनाया जा रहा है. भूपेश सरकार नगर पालिका और नगर निगम में इतनी डरे हुए क्यों है. क्योंकि इनका पैर उखड़ रहा है और सभी जगह से कांग्रेस की पराजय की खबर सामने आ रही है.

श्री सिंह ने कहा कि खैरागढ़ में मामा-भांजा की बात कर रहे है. भूपेश बघेल किस प्रकार अपने परिवारवाद पर घिरे हुए है. यह साफ नजर आ रहा है. जिस प्रकार मेडिकल कालेज, जो बंद था, अपने दामाद के नाम का मेडिकल कालेज को आज सरकार के अधिग्रहण करने की प्रक्रिया की है. पहले तो यह देख ले कि वो किस प्रकार कदम उठा रहे है. हम लोग तो सिर्फ विकास और विकास की ही बात कर रहे है. 

  सत्ता को एजेंट बनकर काम ना रहे प्रशासनिक अधिकारी

श्री सिंह ने कहा कि प्रशानिक अधिकारियों को सत्ता का एजेंट बनकर काम नहीं करना चाहिए. सरकार के लिए यदि आप का काम रहे है, तो सरकार के लिए काम करिये. मगर चुनावी एजेंट के रूप में जो काम कर रहे है, इस बात को जो आज दिख रहा है. तीन साल हो गए है. दो साल बाद समय बदलेगा. कार्यकर्ता सभी का हिसाब किताब रख रहे है. ऐसे प्रशासनिक अधिकारी है जो सत्ता का दुरूपयोग करके प्रशासनिक षड़यंत्र में लगे हुए है. उनका भी हिसाब रखा जाएगा.   

     मैनेज करने शैलेष को कमान

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खैरागढ़ चुनाव को लेकर मैनेज करने के लिए रायपुर से किसी शैलेष को भेजा है. लेकिन उनसे भी मैनेज संभल नहीं पा रहा है. क्योंकि खैरागढ़ में कांग्रेस में खुलकर गुटबाजी  नजर आ रही है और एक- दूसरे को काटने का प्रयास किया जा रहा है. जिसके चलते भी मैनेजमेंट बिगड़ गया है. स्थानीय लोगों को भी मैनेज करने में शैलेष के पसीने छूट रहे है. 

     कौन है अनुराग जिसने दी लिस्ट

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खैरागढ़ के स्थानीय अनुराग ने शैलेष को ऐसी लिस्ट दी जिसमें कई लोगों के नाम ही गायब है. जिनके नाम है उन्हें भी लालीपाप दिया गया है. इसके चलते भी खैरागढ़ में लोग नाराज दिख रहे है

Exit mobile version