Site icon

राजनांदगांव: एनएसयूआई की मांग हुई पूरी महाविद्यालय में लगा लाइसेंस शिविर – राजा

IMG-20211221-WA0072


राजनांदगांव. एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष राजा यादव ने बताया कि
विगत दिनों हमने एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विप्लव शर्मा के निर्देश पर शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर के. एल. टांडेकर को महाविद्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर लगाने की मांग की थी।। जिस पर प्राचार्य ने तत्काल आरटीओ से संपर्क करके महाविद्यालय में दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।। जिससे कि छात्र-छात्राओं में हर्ष है एनएसयूआई सभी छात्रों से अपील करती है कि जिन जिन का ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बना है वह इस शिविर के माध्यम से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाएं।

Exit mobile version