राजनांदगाँव- जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र यादव ने अपने जिला पंचायत क्षेत्र में दौरा कर हर गाँव के कोरेनटाईन सेंटर रूके प्रवासी मजदूरों से मुलाकात की, उन्होंने कोरेनटाईन सेंटर पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। महेन्द्र यादव गत दिवस अपने क्षेत्र के ग्राम खल्लारी, मेरेगांव,छोटे मुडपार व बड़े मुडपार आदि ग्रामों का दौरा के दौरान स्थानीय सरपंच, कांग्रेस कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से मिलजुल कर बाहर से अपने गाँव में आए लोगों को इस आपदा की इस घड़ी में बढचढ कर हर संभव मदद करने का आव्हान किया , तथा कोरेनटाईन सेंटर में रूके लोगों को इस राष्ट्रीय आपदा को शीघ्र दूर करने शासन प्रशासन को सहयोग करने की अपील की।
महेन्द्र यादव ने प्रवासी मजदूरों से मिल कर पूछा हालचाल

