Site icon

राजनांदगांव : निकाय चुनाव की जीत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश अध्यख मोहन मरकाम की मेहनत का परिणाम : सतीश सोनपिपरे

Satish Sonpipre

० जनता ने कांग्रेस को सर आंखों पर बिठाया, दिलाई प्रचंड मतों से जीत
राजनांदगांव। दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सतीश सोनपीपरे ने इस पूरी जीत का श्रेय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा है कि, छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में कांग्रेस को मिली प्रचंड मतों से जीत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम की मेहनत का ही सार्थक परिणाम है। निकाय चुनाव की बड़ी जीत ने भाजपा का सूपड़ा साफ करके एक बार फिर से उनके नेतृत्व को सहर्ष स्वीकार किया है। कांग्रेस को मिली प्रचंड जीत यह साबित करती है कि, प्रदेश की जनता भूपेश बघेल और उनके शासनकाल से बहुत खुश है। छत्तीसगढ़ के नगर निकाय चुनाव में भूपेश बघेल के नेतृत्व में 15 में से 14 सीटों पर प्रचंड बहुमत से कब्जा किया है। 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने एक बार फिर से अपना बहुमत साबित कर अपना दमदार प्रदर्शन किया है। तीन वर्ष पूर्व हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की लहर में बीजेपी पूरी तरह से साफ हो गई थी। 90 में से 70 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत हासिल कर अपना कब्जा किया था। निकाय चुनावों में बीजेपी एक बार फिर से भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली काँग्रेस पार्टी की आँधी में उड़ गई है। इस हार के बाद बीजेपी खेमे के अंदर खलबली सी मच गई है। बीजेपी की इस हार के बाद उसकी अंदरूनी कलह और फूट जगजाहिर हो गई है। यही नहीं बीजेपी पार्टी के अंदर चल रही गुटबाजी ने भी कांग्रेस की जीत आसान कर दी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपना दबादबा कायम कर एक बार फिर से खुद को साबित कर दिया है। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद भूपेश बघेल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने पर जोर देते रहे हैं।

Exit mobile version