Site icon

आजादी की 75वी वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के तहत मोहला में विभिन्न कार्यक्रम अयोजित

IMG-20211224-WA0016

 आजादी के महत्व को जानने के लिए मोहला में पोस्टर, चित्रकला, रंगोली, निबंध लेखन कार्यक्रम संपन्न

आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शासन द्वारा निर्धारित अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न विभागों द्वारा विविध कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मोहला विकासखंड में अमृत महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत स्कूली बच्चों के मध्य रंगोली, पोस्टर, चित्रकला व निबंध लेखन तथा भाषण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के नोडल बीआरसी खोम लाल वर्मा ने जानकारी दी, कि अमृत महोत्सव के तहत हमर गौरव हमर धरोहर,  हमर संस्कृति हमर विरासत व आजादी के पुरोधा जैसे थीम के अंतर्गत स्कूली बच्चों में आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले जननायकों को जानने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अमृत महोत्सव अंतर्गत विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम में रंगोली, पोस्टर, चित्रकला, निबंध लेखन जैसी प्रतियोगिताएं कराई गई और इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीईओ राजेन्द्र कुमार देवांगन ने कहा कि जिन लोगों की बदौलत हमे आज़ादी मिली है उनको जानने, आज़ादी के महत्व को समझने तथा अपनी धरोहर का सम्मान करने के उद्देश्य से अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आज की हमारी पीढ़ी को आजादी के महत्व को समझना होगा तथा आजाद भारत के उत्थान में अपना योगदान देना होगा। अमृत महोत्सव कार्यक्रम में बीईओ देवांगन, बीआरसी केएल वर्मा, व्याख्याता सीमा वर्मा, पन्नालाल साहू, प्रमोद खन्ना, शिव कुमारी देवांगन आदि उपस्थित रहे। अमृत महोत्सव कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए डीईओ एच.आर.सोम, डीएमसी श्रीमती रश्मि सिंह तथा एपीसी सतीश ब्यौहरे ने मोहला टीम की प्रशंसा की है।

Exit mobile version