Site icon

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल बाल गायक सहदेव दिरदो को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए

logo Deep Jagriti

सोशल मीडियाइस लेख को शेयर करें

मंत्री कवासी लखमा ने दूरभाष पर जाना सहदेव का हाल 
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शाम सुकमा के शबरी नगर में सड़क हादसे में घायल सुकमा के बाल गायक श्री सहदेव दिरदो को त्वरित रूप से बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सहदेव दिरदो के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। 
सोशल मीडिया पर बचपन का प्यार गाने से पूरे देश में बेहद पापुलर हुए सहदेव दिरदो के दुर्घटनाग्रस्त होने पर उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा दूरभाष के जरिए उनके  स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को सहदेव का बेहतर इलाज करने के निर्देश भी दिए। सहदेव दिरदो के दुर्घटना ग्रस्त होने की खबर मिलते ही कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार उन्हें देखने जिला अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री एवं उद्योग मंत्री के निर्देश के अनुसार सहदेव दिरदो को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर ले जाया जा रहा है। गौरतलब है कि आज शाम को सुकमा के शबरी नगर में सड़क दुर्घटना के कारण सहदेव दिरदो के सिर में चोट आयी है। 

Exit mobile version