Site icon

नक्सलियों और कोबरा फोर्स के बीच मुठभेड़, आईईडी की चपेट में आकर एक कमांडो घायल हुआ

download-19

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शुक्रवार को नक्सलियों और कोबरा बलों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आईईडी की चपेट में आने से एक कमांडो के घायल होने की खबर है। सीआरपीएफ के आईजी डी प्रकाश ने शाम पांच बजे के आस-पास बताया कि सुकमा के किस्तरम पुलिस थाना क्षेत्र में आने वाले वन क्षेत्र में कोबरा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ अभी जारी है। एक जवान घायल हुआ है जिसे हेलिकॉप्टर के जरिए वहां से निकाल लिया गया है। 

जानकारी के अनुसार यह आईईडी धमाका दोपहप करीब एक बजे हुआ था जब दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हो रही थी। इस धमाके में कमांडो बटालियन फॉर रिजॉल्यूट एक्शन (CoBRA) की 208वीं बटालियन का एक जवान घायल हुआ है। सुकमा जिला राज्य के सबसे अधिक नक्सल प्रभावित इलाकों में से एक है। यहां इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए कोबरा और सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) की कई इकाइयां तैनात की गई हैं। 

Exit mobile version