Site icon

अब बिना आधार कार्ड के भगवान नहीं देंगे दर्शन, लंबे चौड़े नियमों की लिस्ट होगी जारी

81

दिल्ली। कोरोना ने पूरे देश में लोगों के जीने के तरीके को बदल दिया है। अब भगवान भी इस दौर में नए रंग और ढंग से अपने भक्तों से मिलेंगे। दरअसल, अब मंदिरों में भी भगवान के दर्शन के लिए नए नियम बनाए जा रहे हैं।

अब लॉकडाउन खुलने के बाद भी मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ साथ कई नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। आंध्र प्रदेश और कर्नाटक सरकार ने मंदिरों के लिए नए नियम भी बना लिए हैं। हालांकि इन पर अभी अंतिम फैसला होना बाकी है लेकिन कई सरकारों ने मंदिरों में भगवान के दर्शन के लिए सख्त नियमों को बनाने का फैसला लिया है। मंदिरों के साथ अब गुरुद्वारे में भी प्रवेश के लिए सख्त नियम होंगे।

दरअसल, कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग सबसे ज्यादा जरूरी है। इसलिए राज्य सरकारें और देशभर के मंदिर प्रशासन इस बात पर विचार कर रहे हैं कि लॉकडाउन पूरी तरह से खुलने के बाद की व्यवस्थाएं कैसी होनी चाहिए। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि अब मंदिरों में दूर से ही होंगे भगवान के दर्शन। इसके साथ ही अब एक दिन पहले ही स्लाट बुक कराना होगा। जिसकी जानकारी भक्त को मंदिर प्रशासन एसएमएस के जरिए देगा। फूल-माला और प्रसाद पर रोक रहेगी। चरणामृत और प्रसाद बांटने पर भी रोक रहेगी। अब भगवान के दर्शन के लिए आधार कार्ड लाना जरूरी होगा।

Exit mobile version