Site icon

बेमेतरा : मुख्यमंत्री 03 जनवरी को सिलघट (भिंभौरी) प्रवास पर

cmm

बेमेतरा 02 जनवरी 2022

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सोमवार 03 जनवरी को बेमेतरा जिले के विकासखण्ड बेरला के ग्राम सिलघट (भिंभौरी) में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित जिला स्तरीय गर्भ संस्कार महोत्सव मे शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के पुलिस ग्राउंड से रवाना हो कर 12:15 बजे खेल मैदान शासकीय हाई स्कूल भिंभौरी आगमन होगा। दोपहर 12:15 से 01:20 बजे तक ग्राम सिलघट में जिला स्तरीय गर्भ संस्कार कार्यक्रम मे शामिल होंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 1:25 बजे भिंभौरी से गण्डई जिला राजनांदगांव के लिए प्रस्थान करेंगे।

Exit mobile version