Site icon

राजनांदगांव : कलेक्टर ने जनसामान्य से कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर के नियमों का पालन करने की अपील की

logo Deep Jagriti


– कोविड जांच हेतु आरटीपीसीआर या ट्रू-नाट सैम्पल देने वाले नागरिक रिपोर्ट आने तक स्वयं को करें आइसोलेट
– कोविड सैम्पल देने के बाद ऑफिस, कॉलेज, स्कूल और अपने दुकान या कार्य स्थल न जाएं
– प्राय: लोग कोविड सैम्पल देने के बाद रूटीन कार्य पर जा रहे हैं और दूसरे दिन कोविड की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आ रही
– कार्य स्थल के साथियों एवं परिवारजनों की जान जोखिम में न डालें
राजनांदगांव । कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले में कोविड-19 मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुये जनसामान्य से अपील की है कि सभी कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर के नियमों का पालन करें और अनिवार्य रूप से मास्क पहनें तथा अन्य लोगों से एक मीटर की आपसी दूरी बनाकर सोशल डिस्टेसिंग रखें तथा समय-समय पर हाथों को सेनिटाईज करते रहें तथा अपने स्वास्थ्य के समुचित देखभाल हेतु सभी आवश्यक उपाय करते रहें । बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें तथा यदि कोविड वैक्सीनेशन के लिये पात्र हैं तो तत्काल निकटम वैक्सीनेशन सेंटर में जाकर वैक्सीन लगवायें।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने जिले के लोगों से यह भी आव्हान किया है कि सभी लोग जो कोविड जांच हेतु आरटीपीसीआर या ट्रू-नाट सैम्पल देते हैं उन्हें सैंपल देने के बाद अपने आप को आइसोलेट करते हुये घर में ही अपने आपको सभी से अलग करते हुये रहना है, जब तक कि सैम्पल जांच रिपोर्ट नहीं आ जाये। प्राय: यह देखा जा रहा है कि लोग कोविड सैम्पल देने के बाद ऑफिस, कॉलेज, स्कूल और अपने दुकान चले जा रहे हैं और अपना रूटीन कार्य कर रहे हैं और दूसरे दिन कोविड की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आ रही है। इस बीच ऐसे लोग अपने परिवार के अन्य सदस्य अथवा अपने कार्य स्थल के साथियों को संक्रमित कर अपने साथ अपने परिवारजनों की भी जान जोखिम में डाल रहें हैं । इसलिए सभी को यह ध्यान रखना चाहिए कि यदि कोविड का कोई भी लक्षण दिखे तो तत्काल अपना सैम्पल जांच कराना है और सैम्पल देने के बाद घर पर ही अलग रहना है जब तक कि कोविड जांच रिपोर्ट नहीं आ जाये। यदि जांच रिपोर्ट नेगेटिव है तो कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करते हुये अपने कार्य के लिये बाहर जा सकते हैं और यदि जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आती है तो तत्काल कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजनांदगांव एवं कोविड कंट्रोल रूम के नंबर 7440203333 को इसकी जानकारी देनी है तथा अपने आपको परिवार के अन्य लोगों से अलग रखना है और किसी अन्य से मेलजोल नहीं रखना है। यदि होम आईसोलेशन में रहकर उपचार करना है तब मरीज को अपने चिकित्सक से नियमित संपर्क में रहकर अपने स्वास्थ्य की स्थिति से अवगत कराते रहना है। पॉजीटिव आने की सूचना मिलने के बाद यदि मरीज किसी अन्य गंभीर बीमारी से पीडि़त है और सांस लेने में परेशानी हो रही हो अथवा स्वास्थ्य ठीक नहीं लग रहा है तो तत्काल कोविड अस्पताल में भर्ती होना चाहिये। जिले के हर नागरिक का कर्तव्य है कि वे कोविड के संक्रमण से बचने हरसंभव कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करें और स्वयं व अपने परिवार के लोगों को संक्रमित होने से बचायें।

Exit mobile version