Site icon

शासकीय अस्पताल में 170 अक्सीजन सिलेंडर की गई व्यवस्था

07_01_2022-6raj39

डोंगरगढ़ । धर्मनगरी डोंगरगढ़ में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की संपूर्ण तैयार कर ली गई है। वहां के शासकीय अस्पताल में कुल 170 आक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही अन्य सभी जरूरी संसाधन जुटाकर रखे गये हैं।

अपर कलेक्टर सीएल मारकंडेय ने कोविड-19 संक्रमण से रोकथाम के लिए डोंगरगढ़ विकासखंड के विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विकासखंड में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं जानकारी ली। साथ ही विकासखंड स्तर पर किए जा रहे टेस्टिंग और वैक्सिनेशन की जानकारी ली।

हर स्वास्थ्य केंद्र में 10-10 सिलेंडर : बीपीएम ने बताया कि डोंगरगढ़ विकासखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 30 जंबो सिलेंडर, 20 आक्सीजन कंसंट्रेटर और प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पांच जंबो सिलेंडर और पांच आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध है। इस प्रकार कुल 65 जंबो सिलेंडर तथा 55 आक्सीजन कंसंट्रेटर विकासखंड में उपलब्ध है। वहीं मां बम्लेश्वरी अस्पताल में 40 जंबो सिलेंडर और पांच आक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध है। जिसका आवश्यकता पडे पर उपयोग किया जा सकता है। बने कोविड केयर सेंटर : बैठक में बताया कि कोविड केयर सेंटर के लिए कुम्हारपारा, मां बम्लेश्वरी

अस्पताल, पर्यटन विभाग का छिरपानी स्थित मोटल को चिन्हांकित किया गया है। इसके साथ ही कान्टेक्ट ट्रेसिंग टीम, टेस्टिंग टीम, चिकित्सा परामर्श के लिए विकासखंड स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए। वर्तमान में प्रतिदिन डोंगरगढ़ विकासखंड के बोरतलाव अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट, मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण, रोपवे तथा रेलवे स्टेशन और सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सतत रूप से लगभग 400 से अधिक टेस्टिंग किया जा रहा हैं। प्रतिदिन लक्ष्‌य निर्धारित कर सभी ग्रामों में कोविड टीकाकरण किया जा रहा है।

Exit mobile version