Site icon

राजनांदगांव : उत्कृष्ट युवा मंडल अवार्ड के लिए 15 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित

logo Deep Jagriti

राजनांदगांव । जिला स्तरीय उत्कृष्ट युवा मंडल अवार्ड के लिए इच्छुक एवं पात्र जिले के युवा-युवती मंडल 15 जनवरी 2022 तक नेहरू युवा केन्द्र देव आनंद जैन स्कूल के पास पूनम कॉलोनी वर्धमान नगर राजनांदगांव में प्रतिवेदन प्रस्तुत कर सकते है। नेहरू युवा केन्द्र राजनांदगांव द्वारा 1 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 तक किए गए स्वैच्छिक रूप से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में योगदान देने तथा सामाजिक स्तर पर विभिन्न कार्य करने वाले जिले के युवा-युवती मंडल को उत्कृष्ट युवा मंडल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। अवार्ड के रूप में चयनित मंडल को 25000 रूपए एवं प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए दूरभाष 07744-224826 से संपर्क कर सकते हैं।

Exit mobile version