Site icon

आज होगा पांच राज्‍यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान, सभी दलों की लगी निगाहें

08_01_2022-election-commission-of-india_22363671

चुनाव आयोग शनिवार दोपहर को पांच राज्‍यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों की घोषणा की कर देगा। इसके साथ ही सभी दलों के बीच चुनाव को लेकर बनी असमंजस की स्थिति भी पूरी तरह से खत्‍म हो जाएगी। चुनाव आयोग द्वारा तारीखों के एलान के साथ ही सभी राजनीतिक दलों की एक नई कवायद शुरू हो जाएगी। बता दें कि देश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए कांग्रेस आज से आनलाइन कैंपेन शुरू करने जा रही है। 

गौरतलब है कि उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, उत्‍तराखंड, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर पहले से ही राजनीतिक दलों ने कमर कसी हुई है। इन पांच राज्‍यों में यूंं तो सभी राज्‍य खास हैं लेकिन बड़ी पार्टियों की निगाहें उत्‍तर प्रदेश और पंजाब के विधानसभा चुनाव पर लगी हैं। बता दें कि जिन राज्‍यों में विधानसभा चुनाव होना है वहां पर केवल पंजाब में ही कांग्रेस की सरकार है। अन्‍य जगहों पर भाजपा की ही सरकार है। 

आपको यहां पर ये भी बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस बात की अपील की थी कि कोरोना के चलते विधानसभा चुनाव को आगे बढ़ाने पर विचार किया जाना चाहिए। इसके बाद कुछ राजनीतिक दलों ने भी इसी तरह की मांग की थी। लेकिन अब इस पर लगा सवालिया निशान हट जाएगा। 

Exit mobile version