Site icon

मुख्यमंत्री ने तेलंगाना में हुए सड़क हादसे में बीजापुर के एक मजदूर की मृत्यु पर गहरा दुःख जताया

logo Deep Jagriti

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने तेलंगाना के पेरूर के पास वाहन दुर्घटना में बीजापुर के एक मजदूर की मृत्यु की घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। इस वाहन में मजदूर मिर्च तोड़ने के लिए बीजापुर से तेलंगाना के लिए जा रहे थे। श्री बघेल ने मृतक के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए इस घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन बीजापुर को इस दुर्घटना में  घायलों के बेहतर इलाज के प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version