Site icon

राजनांदगांव : जिला शिक्षा अधिकारी ने कलेक्टर से की थी झूठी शिकायत : पॉल

Kristopher Paul--1000

राजनांदगांव। जिला शिक्षा अधिकारी हेतराम सोम ने दिनांक 31 दिसंबर को अपने अधिकारियों, कर्मचारियों को संगठित कर कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पॉल के विरूद्ध बिना दस्तावेजी साक्ष्य के साथ अनेकों आरोप लगाकर, कार्यवाही की मांग किया गया था, जिस पर कलेक्टर ने उन्हें श्री पॉल के विरूद्ध कार्यवाही करने का आश्वासन दिया था, लेकिन क्रिष्टोफर पॉल ने सोमवार को दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत कर एक लिखित शिकायत कर जिला शिक्षा अधिकारी और उनके अधिकारियों, कर्मचारियों के विरूद्ध विधिसमत् कार्यवाही करने की मांग किया गया है।
श्री पॉल का कहना है कि जिला शिक्षा अधिकारी हेतराम सोम के द्वारा नामांकित जनसूचना अधिकारी ने अपने उच्च अधिकारी, संभागीय कार्यालय, दुर्ग में दो बार उपस्थित होकर यह लिखित कथन किया गया कि जिला शिक्षा अधिकार श्री पॉल के आवेदन का जवाब व दस्तावेज देने से मना करते है और कक्ष प्रभारियों के द्वारा दस्तावेज कार्यालय मे उपलब्ध होने के बावजूद श्री पॉल को नहीं देते है।
श्री पॉल का कहना है कि जनसूचना अधिकारी के दो बार दिए कथन से यह स्पष्ट है कि जिला शिक्षा अधिकारी और उनके अधिकारी व कर्मचारी कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर झूठी शिकायत कर उनके खिलाफ कार्यवाही करने के लिए एक प्रशासनिक अधिकारी को प्रेरित किया गया, जो आपराधिक कृत्य है और अब जिला शिक्षा अधिकारी और उनके अधिकारी व कर्मचारी के विरूद्ध आईपीसी की धारा 182 के अंतर्गत तत्काल प्राथमिकी दर्ज किया जाना चाहिए।

Exit mobile version