Site icon

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ विधानसभा में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण से सामुदायिक भवन, सीसी रोड कार्य स्वीकृत

Bhuneshwar Baghel (1)

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ विधायक एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण भुनेश्वर बघेल के अनुसंशा पर मध्य क्षेत्र आदिवासी प्राधिकरण मद से 30 लाख स्वीकृति किये गए है।
विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश साहू ने बताया कि डोंगरगढ़ विधानसभा के खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम मंडलाटोला ग्राम पंचायत नावगांवकवर सामुदायिक भवन हेतु 5 लाख, ग्राम तेलीटोला ग्राम पंचायत चिचका सामुदायिक भवन (फेरसिंग कवर घर के सामने) 5 लाख, ग्राम पंचायत गातापार जंगल सामुदायिक भवन (वार्ड 03 दुर्गा चौक) 5 लाख, ग्राम पंचायत लक्षना सामुदायिक भवन 5 लाख, ग्राम पंचायत नावगांव बर-सीसी रोड निर्माण 5 लाख, ग्राम पंचायत चंगुर्दा सीसी रोड निर्माण 5 लाख रुपये स्वीकृति किये गए है। ग्रामवासियों ने विधायक श्री बघेल का आभार व्यक्त कर खुशी जाहिर किये है।

Exit mobile version