Site icon

मुख्यमंत्री 12 जनवरी को चार मंत्रियों के विभागों से संबंधित बजट तैयारियों की करेंगे समीक्षा

logo Deep Jagriti

बीरगांव नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर और सभापति के पद भार ग्रहण कार्यक्रम में होंगे शामिल

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 12 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री गणों के साथ वर्ष 2022-23 की बजट की तैयारियों के सम्बन्ध में चर्चा करेंगे। श्री बघेल पूर्वान्ह 11 बजे से मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू तथा इसके बाद मुख्यमंत्री अपने विभागों की बजट तैयारी की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल शाम 4:40 बजे अपने निवास कार्यालय से कार द्वारा रवाना होकर 5:00 बजे बीरगांव पहुंचेंगे और वहां बीरगांव नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर और सभापति के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री बघेल शाम 5:50 बजे अपने निवास कार्यालय लौट आएंगे।

Exit mobile version