Site icon

किसानों को एक हजार हेक्टेयर में मिलेगी सिंचाई सुविधा

logo Deep Jagriti

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप जल संसाधन विभाग द्वारा दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड की केसरा (कसेरा) उद्वहन सिंचाई योजना के निर्माण की मंजूरी दी गई है। इस योजना के निर्माण के लिए मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार रायपुर को 9 करोड़ 51 लाख रूपए स्वीकृति दी गई है। इसके निर्माण से किसानों को खरीफ सीजन में एक हजार हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति हो सकेगी।

Exit mobile version