Site icon

बांधाबाजार : फ्रंटलाईन वर्करों को तीसरी डोज का टीका लगा

IMG-20220112-WA0002

 बांधाबाजार। कोविड-19 की तीसरी लहर के मद्देनजर शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोविड टीकाकरण की कडी में तीसरी डोज भी लगाने का क्रम जारी हो गया है।इसी क्रम में विगत दिवस ग्राम पंचायत जादूटोला उप स्वास्थ्य केंद्र में फ्रंटलाईन वर्करों को तीसरी डोज का टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता कुसुम मंडावी ने पंचायत सचिव गोवर्धन सिंह नेताम, स्वास्थ्य कार्यकर्ता सबल सिंह नेताम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वीणा देवी साहू, देवारु राम यादव, सुखबती यादव, डाईवर गौतम चंद आदि को तीसरी डोज का टीका लगाया। टीकाकरण के अवसर पर मुकेश कुमार वर्मा ने सुझाव दिया कि प्रथम व द्वितीय डोज की टीका लेने के बाद 9 महीना के अंतराल वाले 60 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों की सूची तैयार कर उन्हें टीकाकरण लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही 15 से 18 साल के शाला त्यागी युवा है उन्हें टीकाकरण के लिए सूचित किया जाए। जिससे शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित हो सके।   इस अवसर पर हाई स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देवनारायण नेताम, समर्थन से मुकेश कुमार वर्मा, महिला बाल विकास की सुपरवाईजर बिल्किस खान एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Exit mobile version