Site icon

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्रीमती संतरा महंत के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया

logo Deep Jagriti

  📅17 जनवरी 2022

विधानसभा अध्यक्ष से फोन पर बात कर शोक संवेदना  प्रकट की

रायपुर, 17 जनवरी 2022

  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्रीमती संतरा महंत के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। श्रीमती संतरा महंत छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की बड़ी बहन हैं। श्रीमती संतरा महंत का हृदयघात से निधन हो गया है। उनका कोरबा के अस्पताल में इलाज चल रहा था।  

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत से फोन पर बात कर शोक संवेदनाएं प्रकट की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए, श्रीमती संतरा महंत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।  

Exit mobile version