Site icon

पत्नी की हत्या कर कलेक्ट्रेट में कर रहा था नौकरी, नक्सली जग्गू गोटा की बहन के हत्यारे को पुलिस ने दो साल बाद दबोचा

download-2-4

छत्तीसगढ़ में नक्सली जग्गू गोटा की बहन की हत्या कर फरार हुए उसके पति को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। खास बात यह है कि पत्नी की हत्या करने के बाद फरार चल रहा हत्यारोपित कलेक्ट्रेट की कैंटीन में ही नौकरी कर रहा था और पुलिस उसे जिले भर में तलाश कर रही थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को मुर्गाबाजार से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अलावा नक्सली भी उसे तलाश कर रहे थे। 

पुलिस ने बताया कि कोंडागांव जिले के इरागांव निवासी अमरू गावड़े ने सुगोंती नाम की एक युवती से शादी की थी। शादी के बाद अमरू अपने ससुराल में ही रहने लगा, लेकिन कुछ दिन बाद उसका अपनी पत्नी से आए दिन झगड़ा होने लगा। अमरू को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और से चक्कर चल रहा है। इसी शक के कारण उसने दो साल पहले पत्नी सुगोंती की हत्या कर दी थी। 

दो साल से था फरार 
पत्नी सुगोंती की हत्या के बाद अमरू फरार हो गया था। पहले तो वह एक होटल में काम करने लगा। इसके बाद वह कांकेर आकर कलेक्ट्रेट की कैंटीन में सफाई का काम करने लगा। इस बीच पुलिस उसे तलाश करती रही और यह शक भी नहीं हुआ कि हत्यारोपित पति कलेक्ट्रेट में छिपकर रह रहा है। हालांकि, पुलिस ने एक सूचना के बाद उसे मुर्गा बाजार से गिरफ्तार कर लिया। 

Exit mobile version