Site icon

Corona: पॉजिटिव मरीज मिलते ही मुंगेली प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

82

मुंगेली। कोरोना (Corona) वायरस पॉजिटिव मरीज मिलने पर प्रशासन अलर्ट हो गई है। कोरोना मरीज मिलते ही 17 गांव की सीमाएं सील हो चुकी हैं।  प्रवासी मजदूरों की बड़े पैमाने पर वापसी से जिले में हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में कोरोना (Corona) का पहला मामला सामने

मुंगेली। कोरोना  वायरस पॉजिटिव मरीज मिलने पर प्रशासन अलर्ट हो गई है। कोरोना मरीज मिलते ही 17 गांव की सीमाएं सील हो चुकी हैं।  प्रवासी मजदूरों की बड़े पैमाने पर वापसी से जिले में हड़कंप मच गया है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में कोरोना (Corona) का पहला मामला सामने आ गया है. जिले के एक क्वारंटाइन सेंटर में रुक मजदूर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिला शुरू से ही ग्रीन जोन में था. अब प्रवासी मजदूरों की लगातार गांव वापसी के बाद से खतरे की घंटी मुंगेली में भी बज चुकी है.
 इन्हीं मजदूरों में से एक युवक का कोरोना (Corona) रिपोर्ट अब पॉजिटिव आया है. बताया जा रहा है कि ये मजदूर युवक 16 मई को उत्तर प्रदेश के आगरा से मुंगेली पहुंचा था.

इसके बाद जिले के एक क्वारंटाइन सेंटर में मजदूर को रखा गया था. एहतिया के तौर पर मजदूर के ट्रेवल हिस्ट्री के आधार पर इसका सैंपल रायपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया था.

मेडिकल कॉलेज से मंगलवार की शाम आई रिपोर्ट पॉजिटिव निकली. इसके बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया.

Exit mobile version