Site icon

राजनांदगांव : जीवनदाई शिवनाथ नदी को अनाथ करने वालों पर हो कार्यवाही : नवीन अग्रवाल

राजनांदगांव : जीवनदाई शिवनाथ नदी को अनाथ करने वालों पर हो कार्यवाही : नवीन अग्रवाल

राजनांदगांव। पनेका बाकल के समीप जिले की जीवनदाई शिवनाथ नदी को अनाथ करने वालों पर कार्यवाही की मांग करते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश महासचिव व कोर कमेटी सदस्य नवीन अग्रवाल के नेतृत्व में शहर जिलाध्यक्ष शमशूल आलम, युवा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी, रॉबिन सायमोन, योगेश यादव, भरत कुमार यादव, रामप्रसाद यादव ने कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए कहा कि इस मामले में केवल दो बिंदुओ में जांच करें, जिससे दूध का दूध पानी से रेत अलग हो जाए और नियम विरुद्ध खनन करने वाले पर कार्यवाही की जा सकें। रेत खनन वालों की लीज की शर्तें जो कि केवल भिलाई इस्पात संयंत्र को रेत देने की है, जिसे खुले बाजार में बेचने की नही है। पर्यावरण नियमों को ताक में रखकर नदी का रास्ता रोककर खनन करने का अधिकार किसी को भी नहीं तो वह कैसे खनन कर रहे थे।
नवीन अग्रवाल ने आगे कहा कि उक्त बिंदुओं पर अगर 7 दिनों में जांच कर कार्यवाही नहीं की गई, तो हमें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन, प्रशासन की होगी।

Exit mobile version