Site icon

बढ़ते संक्रमण के बीच लापरवाही जारी

22_01_2022-21coronajanch

कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। चार दिन के भीतर 55 नये संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसके बाद भी लोग लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं। लोगों की लापरवाही ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। सर्दी-खांसी, बुखार होने के बाद भी लोग जांच कराने से कतरा रहे हैं। मौसमी बिमारियों के चलते लोगों में सर्दी खांसी बुखार से ग्रसित लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है । इसके बाद भी लोग जांच करानें और कोरोना नियमों का पालन करनें से कतरा रहे हैं। सोमवार को शहर सहित क्षेत्र में 10, मंगलवार को 22, बुधवार को आठ और गुरुवार को 15 मरीज मिले। सबसे बड़ी परेशानी शहर के साथ ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में मरीज मिल रहे है। इसका प्रमुख कारण कोरोना नियमों का पालन नहीं होना, जानबूझकर लापरवाही बरतनें जैसे मामले ही सामने आ रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में जांच के लिए भी लोग सामनें आनें की बजाय झोला छाप चिकित्सकों से इलाज करा दवाई ले रहे हैं। इससे ज्यादा मामला बिगड़ रहा है।

आवाजाही में भी रोकटोक नहीं शहर सहित पूरे क्षेत्र में आवाजाही में भी कोई रोकटोक नहीं है। शहर सहित इलाके से आधा दर्जन से अधिक बसे हैदराबाद, नागपुर, पूणे जैसे इलाकों से रोजाना आवाजाही कर रही है। बसों में रोजाना सैकड़ों लोगों का आनाजाना हो रहा है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर चलने वाली बसों में भी कोरोना नियमों का पालन करनें की बजाय इसकी अनदेखी जारी है। इससे भी संक्रमण में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। कोरोना से बचाव को लेकर प्रशासन द्वारा समझाइश का भी लोगों पर असर नहीं हो रहा है। बाजारों और दुकानों में लगातार भीड़ उमड़ रही है। इसके बाद भी नियमों के पालन में लापरवाही बरती जा रही है। पुलिस, स्वास्थ्य, राजस्व सहित पालिका अमला लोगों को कोरोना से बचाव के लिए लगातार समझाइश देने अभियान चला रहा है।

पीसीसी चीफ संक्रमित गुरुवार को रायपुर में कोरोना संक्रमित मिले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के दो दिन पहले खैरागढ़ और छुईखदान दौरे में आने के दौरान मिले नेताओं पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। उल्लेखनीय है पीसीसी चीफ गुरुवार को कोरोना संक्त्‌रमित पाए गए मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष मरकाम विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने। छुईखदान पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ मंच पर प्रदेश जिले सहित विधानसभा के कई संगठन के नेता भी मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान पीसीसी मरकाम ने कोरोना नियमों का पालन करने को लेकर कार्यकर्ताओं को मंच से फटकार भी लगाई थी और भीड़ को कम करने कहा था। इस दौरान कई नेता मरकाम के संपर्क में आए थे। कार्यक्त्‌रम के बाद पीसीसी चीफ मोहन मरकाम खैरागढ़ भी पहुंचे थे। यहां नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा के अध्यक्ष कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन भी किया था अध्यक्ष के केबिन में भी मरकाम से दर्जनों नेताओं ने मुलाकात की थी।

Exit mobile version