Site icon

भाजपा ‘कमल मितान’ को इंटरनेट मीडिया में सिखाएगी राजनीति का ककहरा

24_01_2022-bjp_chhattisgarh

देश में कोरोनाकाल में जब राजनीतिक सभा-सम्मेलन बंद हो रहे हैं, भाजपा वर्चुअल संवाद से सियासत साधने के मोर्चे पर उतर गई है। छत्‍तीसगढ़ के हर गांव में भाजपा ‘कमल मितान’ बनाने जा रही है। प्रदेश में करीब 50 हजार कमल मितान बनाने की तैयारी है। ये इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जनता के बीच न सिर्फ भाजपा की रीति-नीति को पहुंचाएंगे, बल्कि केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार भी करेंगे।

म्हस्के ने बताया कि भविष्य में चुनाव के दौरान मजबूत इंटरनेट मीडिया वारियर को तैयार करने का लक्ष्य है। इससे पार्टी के बड़े नेताओं की वर्चुअल रैली, सभा और सम्मेलन को भी जनता के बीच पहुंचाया जा सकता है। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग ने रैली पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसी परिस्थिति में इंटरनेट सशक्त माध्यम के रूप में सामने आया है। इस अभियान में सभी जिला मुख्यालय में चौक-चौराहों व पार्क में कैंप लगाए जाएंगे।

प्रोफेशनल को जोड़कर पहुंचाएंगे बात

म्हस्के ने बताया कि इस अभियान में डाक्टर, इंजीनियर, समाजसेवी, कारोबारी और अलग-अलग सेक्टर के प्रोफेशनल को जोड़ा जाएगा। प्रशिक्षण के बाद ये प्रोफेशनल अपने लोगों की टीम बनाएंगे और पार्टी का प्रचार करेंगे। इनका पहले जिला स्तर पर फिर विधानसभा स्तर पर सम्मेलन किया जाएगा।

Exit mobile version