Site icon

रायपुर : मुख्यमंत्री 26 जनवरी को जगदलपुर में करेंगे ध्वजारोहण

cropped-logo-kg.png

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 26 जनवरी को जिला मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे और वहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 
 निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सर्किट हाउस जगदलपुर से प्रस्थान कर सुबह 8.55 बजे लालबाग ग्राउंड पहंुचेंगे और वहां गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे सुबह 9.50 बजे सिरहासार चौक जाएंगे और वहां अमर जवान ज्योति में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन करने के बाद नवीनीकृत राजा रूद्रप्रतापदेव टाउन क्लब का लोकार्पण भी करेंगे।  
मुख्यमंत्री श्री बघेल सुबह 10.50 बजे सिरहासार चौक से गीदम रोड पहंुचेंगे और वहां शहीद गुण्डाधुर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद शहीद गुण्डाधुर के वंशजों से भेंट करेंगे। इसके बाद वे जगदलपुर के एयरपोर्ट से प्रस्थान कर दोपहर 1.10 बजे रायपुर लौट आएंगे। 

Exit mobile version