Site icon

छत्तीसगढ़ में मिले 2 और कोरोना पॉजिटिव मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि, प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 69…

corona

बिलासपुर। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वही बिलासपुर में आज दो और प्रवासी मजदूर कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं।

इनमें से एक तखतपुर का है और दूसरा बिल्हा का है। दोनों मरीजों को बिलासपुर मेडिकल काॅलेज के कोविड वार्ड मेें भरती करा दिया गया है।

बिलासपुर में कल 5 मजदूर कोरोना पाजिटिव मिले थे। इसको मिलाकर बिलासपुर में कोरोना पाजिटिव की संख्या सात हो गई है।

छत्तीसगढ़ में आज इससे पहले 11 कोरोना पाजिटिव मिले थे। बिलासपुर के इन दो मरीज़ों को मिलाकर अब यह संख्या 13 हो गई है। वहीं, छत्तीसगढ़ में अब इन दो पाजिटिव को मिलाकर संख्या 128 हो गई है।

Exit mobile version