Site icon

जशपुरनगर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 2 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख रुपए की राशि स्वीकृत

logo kg

कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।  जिसमें पानी में डूबने से पत्थलगांव तहसील के उपतहसील बागबहार ग्राम कोकियाखार निवासी रमेश माझी की मृत्यु 27 जून 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती सबिना माझी हेतु 4 लाख रुपए एवं सन्ना तहसील के ग्राम सुलेसा निवासी  स्व. महेश राम पिता मलेश राम की मृत्यु 17 सितम्बर 2020 को हो जाने पर मृतक के पिता श्री मलेश राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Exit mobile version