Site icon

जशपुरनगर : राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) अंतर्गत 02 दिवसीय निःशुल्क कैम्प 28 एवं 29 जनवरी को आयोजित

logo kg

जशपुर के विशिष्ट कम्युनिटी हॉल में किया जाएगा स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन

कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) अंतर्गत 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों का 02 दिवसीय निःशुल्क कैम्प 28 एवं 29 जनवरी 2022 को विशिष्ट कम्युनिटी हॉल तालाब के पास महाराजा चौक जशपुर में आयोजित किया जा रहा है।
जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रंजीत टोप्पो एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. पुष्पेन्द्र कुमार सोनी के दिशा-निर्देश में 28 जनवरी 2022 को विकासखण्ड पत्थलगांव, बगीचा, दुलदुला, मनोरा एवं 29 जनवरी 2022 को विकासखण्ड कांसाबेल, कुनकुरी, फरसाबहार, लोदाम से हृदय रोग से ग्रसित बच्चों का ईको एवं उपचार कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत आंगनबाड़ी में अध्यनरत बच्चे तथा शिक्षा विभाग अंतर्गत अध्ययनरत, शालात्यागी बच्चों, किशोरों एवं समुदाय स्तर के बच्चे जो कि हृदय रोग से ग्रसित एवं संदेहासप्रद है उनका उपचार किये जाने हेतु स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन किया गया है।

Exit mobile version