Site icon

छत्तीसगढ़: कोविड-19 के 4914 नए मामले आए सामने, 23 मरीजों की मौत, 70 फीसदी व्यस्कों का पूर्ण टीकाकरण

46

सार

छत्तीसगढ़ में अब तक 11,05,132 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 10,61,109 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 30,254 सक्रिय मामले हैं और वायरस से संक्रमित 13,769 मरीजों की मौत हुई है।

विस्तार

छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार में अभी कमी नहीं दिख रही है। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 4,914 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में मंगलवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वाले संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 11,05,132 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आज 216 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 5,495 लोगों ने गृह-पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 23 मरीजों की मृत्यु हुई है इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 13,769 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को संक्रमण के 4,914 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर से 1156, दुर्ग से 911, राजनांदगांव से 225, बालोद से 68, बेमेतरा से 111, कबीरधाम से 78, धमतरी से 183, बलौदाबाजार से 66, महासमुंद से 91, गरियाबंद से 22, बिलासपुर से 320, रायगढ़ से 192, कोरबा से 111, जांजगीर-चांपा से 91-91, मुंगेली से 86, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 56-56, सरगुजा से 140, कोरिया से 99, सूरजपुर से 91, बलरामपुर से 94, जशपुर से 127, बस्तर से 127, कोंडागांव से 85, दंतेवाड़ा से 39, सुकमा से 61, कांकेर से 142, नारायणपुर से 40 और बीजापुर से 102 मामले आए हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 11,05,132 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 10,61,109 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 30,254 सक्रिय मामले हैं और वायरस से संक्रमित 13,769 मरीजों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य की सकारात्मकता दर 10.45 प्रतिशत है।

70 फीसदी व्यस्क लोगों का पूर्ण टीकाकरण
अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को 47,030 स्वाब नमूनों की जांच के साथ, राज्य में कोविड-19 परीक्षणों की संख्या 1,60,39,907 हो गई है। इस बीच, एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष से अधिक आयु की 70 प्रतिशत आबादी को (24 जनवरी तक) कोरोना वायरस के टीके की दोनों खुराक दे दी गई हैं। अब तक 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 1,37,16,317 लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जा चुका है।

साथ ही 18 साल से ऊपर की 99 फीसदी आबादी और 15 से 18 साल के 57 फीसदी लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई है। यानी 18 वर्ष से ऊपर के 1,94,50,785 नागरिकों और 15 से 18 आयु वर्ग के 9,34,216 किशोरों को पहली खुराक दे दी गई है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य भर में अब तक दोनों आयु समूहों में कुल 3,42,82,550 कोविड-19 वैक्सीन खुराक दी गई हैं।  जिसमें पहले, दूसरे और एहतियाती खुराक शामिल हैं। राज्य में 1,81,232 स्वास्थ्य पेशेवरों, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को एहतियाती खुराक दी गई है।

छत्तीसगढ़ के कोरोना वायरस के आंकड़े इस प्रकार हैं:- सकारात्मक मामले 11,05,132, नए मामले 4,914, मरने वालों की संख्या 13,769, ठीक हुए 10,61,109, सक्रिय मामले 30,254, कुल परीक्षण 1,60,39,907।

Exit mobile version