Site icon

राजनांदगांव शहर के बीच संजू मोबाईल दुकान में हुई चोरी

सुनने के लिये

https://deepjagriti.com/wp-content/uploads/2022/02/संजु-मोबाईल.wav


राजनांदगांव शहर के बीच गंज चौक पर स्थित संजू मोबाइल दुकान पर देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने सीटीसी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
राजनांदगांव शहर के गंज चौक स्थित संजू मोबाइल दुकान में देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर दुकान के भीतर शोकेस में तोड़फोड़ की और विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन की चोरी कर ली। सुबह आस पास के लोगों ने दुकान का शटर टूटा हुआ देखा तो दुकानदार को मामले की सूचना दी गई, जिसके बाद दुकान संचालक ने कोतवाली थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में कोतवाली टीआई एलेक्जेंडर कीरो ने कहा कि दुर्ग में चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद संभवतः इसी चोर गिरोह ने संजू मोबाइल दुकान में चोरी की है, जिनकी पता तलाश की जा रही है।


संजू मोबाइल दुकान में चोरी के दौरान अज्ञात चोरों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को भी घुमा दिया और इसके बाद दुकान का शटर तोड़कर वे दुकान के भीतर दाखिल हुए, जहां अज्ञात चोरों ने मोबाइल फोन सहित अन्य सामानों की चोरी की है। अज्ञात चोरों के द्वारा कितना सामान चोरी किया गया इसका आकलन बिल बाउचर के आधार पर किया जा रहा है, वहीं आसपास के सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल करते हुए पुलिस इन चोरों के तलाश में जुटी हुई है।

https://deepjagriti.com/wp-content/uploads/2022/02/VID-20220201-WA0053-1.mp4

blob:https://deepjagriti.com/86f0a4bb-0c60-4ec3-a630-225ff45e71e6
Exit mobile version