Site icon

प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 89 पहुँची, फिर मिले 3 नए पॉजिटिव मरीज

corona

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की रफ्तार तेज होती जा रहीहै। आज कोरोना के अभी तक 19 नये मामले सामने आये हैं। दोपहर बाद आयी कोरोना की पॉजेटिव रिपोर्ट में 3 नये मामले की पुष्टि हुई है। जिन तीन नये मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है, उनमें 1 कांकेर के दुर्गकोंदल, एक बिलासपुर और एक बलरामपुर का मरीज है। सभी प्रवासी मजदूर हैं, जो हाल ही दूसरे प्रदेशों में लौटे हैं। पहले से ही इन सभी को क्वारंटीन में रखा गया था। इन तीन नये मरीजों के बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 89 हो गयी है।

Exit mobile version