Site icon

कोविड संक्रमण को रोकने सतत सजगता जरूरी: प्रतिक्षा भंडारी

logo Deep Jagriti

मास्क लगाए, दो गज दूरी बनाए, कोविड वैक्सीनेशन कराएं: प्रतिक्षा भंडारी ने की अपील *
राजनांदगांव जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी ने कहा कि वर्तमान का करोना बहुत तेजी से फैल रही है।यह सभी उम्र के लोगों को आसानी से संक्रमित कर रहा है उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोगों को मास्क लगाने, भीड़भाड़ जगहो में जाने से बचने के साथ कोरोना का टीका लगाने की अपील की है साथ ही कोविंड़ संक्रमण के बचाव एवं उपचार के सभी काम सजगता के साथ किया जाय जिससे लोगों को त्वरित और बेहतर सुविधा पहुँचाई जा सके। श्रीमती भंडारी ने आगे कहा कि जिला प्रशासन कोविंड़ संक्रमण को रोकने हर संभव प्रयास कर रही है 15 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगो को कोविंड़ टीका जरूर लगवाना चाहिए।कोविंड़ टीका लग जाने से संक्रमण का खतरा बहुत कम हो जाता है। वैक्सीनेशन लोगों को कोविंड़ के कारण जान जाने के खतरे से भी बचाता है उन्होंने आगे कहा कि जिले में कोविंड़ संक्रमण को रोकने सतत निगरानी एवं सजगता रखी जाए। बाहर से आने वाले लोगों को कोरोना टेस्ट पर विशेष ध्यान दिया जाए सीमावर्ती राज्यों और विदेश जाने लोगों की कोरोना जांच की जाए। अस्पतालों में मरीजों की देखभाल और उपचार के लिए तय किए गए वार्ड में चिकित्सा उपचार उपकरणों की जांच कर उन्हें दुरुस्त कर लिया जाए अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति सहित सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर दी जाए उन्होंने आगे कहा कि कोरोना संक्रमण के बचाव एवं उपचार के सभी काम सजगता के साथ किया जाए जिससे लोगों को त्वरित और बेहतर सुविधाएं पहुंचाई जा सके।

Exit mobile version