Site icon

गोरखपुर पहुंचे अमित शाह, नामांकन से पहले योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा

logo kg
UP Election 2022 Live Updates: UP Chunav Dates, CM Yogi File Nomination, PM Modi Virtual Rally Jan Chaupal First Phase Election District News in Hindi

खास बातें

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। पढ़िए सूबे की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स…

लाइव अपडेट

गोरखपुर पहुंचे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गोरखपुर पहुंच गए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह मंत्री का स्वागत किया। शाह यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नामांकन में शामिल होंगे।

पश्चिमी यूपी के रण में जाटों को साधने में जुटे दिग्गज

पश्चिम के रण में जाटों के ठाठ हैं। आगरा और अलीगढ़ की आठ और मेरठ एवं सहारनपुर मंडल की 18 सीटों पर जाटों का प्रभाव है। चुनाव में ऊंट किस करवट बैठेगा, जाटों का वोट भी तय करता है। दिग्गज जाटों को साधने में जुटे हुए हैं। भगवा खेमा किसान आंदोलन से हुए नुकसान की भरपाई में जुटा है तो दूसरी तरफ सपा-रालोद गठबंधन आंदोलन की नाराजगी को भुनाना चाहता है।

अखिलेश जी आपको तो 2017 में ही ठंडा कर दिया गया: सिद्धार्थ नाथ सिंह

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री व भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अखिलेश यादव के कंप्रेसर वाले बयान पर कहा कि अखिलेश जी आपको तो 2017 में ही ठंडा कर दिया गया था और इसके लिए मुख्यमंत्री की जरूरत भी नहीं पड़ी। आपको तो जनता ने ही ठंडा कर दिया। पहले जनता के बीच जाकर गर्म तो हो जाओ। विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव 2022 के बाद भी ठंडे ही रहेंगे। 

 इन सीटों पर दिलचस्प मुकाबला, कहीं गुरु-शिष्य तो कहीं दोस्त बने दुश्मन

सियासत में कुछ भी स्थायी नहीं होता है। यही वजह है कि कहीं गुरु-शिष्य मैदान में हैं, तो कहीं गलबहियां करने वाले दोस्तों में दुश्मनी हो गई है। वे मतदाताओं के बीच एक-दूसरे की कारगुजारियां गिनाते हैं। घटनाओं का जिक्र कर ललकारते हैं। कहीं दोस्त पर धोखा देने का आरोप लगा रहे हैं, तो कहीं खुद के साथ हुई नाइंसाफी गिना रहे हैं। कई जगह चुनावी जंग में रास्ते अलग-अलग हो गए हैं। इन सीटों पर इसलिए भी मुकाबला रोचक है, क्योंकि दोनों एक-दूसरे की चाल को समझते हैं।  दोनों के बीच शह और मात का खेल भी जारी है। 
 

गोरखपुर में मुख्यमंत्री के नामांकन के बहाने भाजपा करेगी शक्ति प्रदर्शन

गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नामांकन के बहाने शुक्रवार को भाजपा शक्ति प्रदर्शन करेगी। नामांकन से पहले महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएंगे। साथ ही गोरखपुर की जनता से जीत का आशीर्वाद मांगेंगे। 

ब्रज में प्रत्याशियों की भरमार, लेकिन करहल से सिर्फ तीन दावेदार

ब्रज में विधायक बनने के लिए चारों जिलों में प्रत्याशियों की भरमार है, लेकिन मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर केवल तीन ही प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पूरे प्रदेश की नजरें करहल विधानसभा सीट पर टिकी हैं। यहां से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल चुनाव लड़ रहे हैं। प्रत्याशियों की संख्या कम होने से यहां मुकाबला सीधा और दिलचस्प हो गया है। 

नामांकन से पहले योगी ने किया हवन पूजन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपना नामांकन करेंगे। इससे पहले उन्होंने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में हवन पूजन किया।

जन चौपाल में पांच जिलों को मतदाताओं को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जन चौपाल के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, हापुड़ और नोएडा के मतदाताओं को संबोधित करेंगे।

UP Election News Live: गोरखपुर पहुंचे अमित शाह, नामांकन से पहले योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा

योगी गोरखपुर शहर सीट से आज करेंगे नामांकन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर शहर सीट से नामांकन करेंगे। उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह और यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भी रहेंगे। मुख्यमंत्री के नामांकन से पहले शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नामांकन से पहले मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके कहा कि मैं आज गोरखपुर से विधानसभा चुनाव-2022 में सहभागिता हेतु नामांकन करूंगा। 

Exit mobile version