Site icon

कलेक्टर ने ली राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक

logo Deep Jagriti

लंबित प्रकरणों समय अवधि में निराकरण करने के निर्देश

कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली। समीक्षा बैठक में उन्होंने अनुभाग वार समस्त लंबित प्रकरणों की जानकारी लेकर कार्य में प्रगति लाकर सभी लंबित प्रकरणों को विधि अनुसार समय अवधि में निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
    कलेक्टर डॉ. सिंह ने विवादित बटवारा, नामांतरण के कार्य को निराकृत करने निर्देशित किया है। उन्होंने निराकृत समस्त प्रकरणों को प्रविष्टि करने, अभिलेख दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं । उन्होंने 1 से 2 वर्ष की नामांतरण बंटवारा, त्रुटि सुधार, सीमांकन सभी कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनदर्शन, जनसंवाद, जन चौपाल, पीएम पोर्टल सहित अन्य प्रकरणों की आवेदनों का भी समयावधि में निराकरण करने सख्त निर्देश दिए हैं तथा कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करने की हिदायत दी है। इस दौरान एसडीएम श्री रवि सिंह, श्री प्रकाश सिंह राजपूत, श्री दीपिका नेताम, डिप्टी कलेक्टर श्री वहीदूउर्ररहमान, श्री उत्तम रजक एवं तहसीलदार उपस्थित थे।

Exit mobile version