Site icon

जिले के 93 प्रतिशत से अधिक बच्चों को लगा कोविड 19 का टीका

logo Deep Jagriti

15 से 18 साल तक की आयु के

जिले में तीन जनवरी से अब तक 15 से 18 साल तक की आयु के 44 हजार 399 में से कुल 41 हजार 693 (93.91ः) बच्चों को कोविड 19 का पहला डोज लगाया जा चुका है। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.रजनी नेल्सन ने बताया कि धमतरी विकासखण्ड के 15 हजार 545 के लक्ष्य के विरूद्ध 14 हजार 134 बच्चों को को-वैक्सीन टीका लगाया गया है। इसी तरह कुरूद विकासखण्ड के 13 हजार 349 में से 12 हजार 736, मगरलोड के सात हजार 258 में से छः हजार 885 और नगरी विकासखण्ड के आठ हजार 247 लक्ष्य के विरूद्ध सात हजार 938 बच्चों को को-वैक्सीन का टीका लगाया गया है।   

Exit mobile version